एचपीवी टीकाकरण में अल्मोड़ा जिला राज्य भर में प्रथम

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान में अल्मोड़ा जिला अब तक प्रथम स्थान पर रहा है। जनपद अल्मोड़ा में 28…

uttra news logo

25

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान में अल्मोड़ा जिला अब तक प्रथम स्थान पर रहा है।


जनपद अल्मोड़ा में 28 फरवरी से 30 मई तक एचपीवी वैक्सीनेशन कैम्पेन का आयोजन जनपद के समस्त ब्लॉको एवं शहरी क्षेत्र में किया गया।


सीएमओ डॉ. अरविंद पांगती ने बताया कि जिसमें राज्य द्वारा प्रदान किया गया लक्ष्य 4805 के सापेक्ष जनपद अल्मोडा द्वारा 1857 छात्रओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें जनपद अल्मोडा ने 39 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।


उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि अपने 14 से 15 वर्ष तक की छात्राओं को एच०पी०वी० वैक्सीनेशन अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर करवाएं।

Leave a Reply