Corona Update— अल्मोड़ा में 47 नये केस, 2 की मौत

अल्मोड़ा, 5 जून 2021 अल्मोड़ा में पिछले 24 घंटे में 47 लोगों में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में कोरोना संक्रमितों…

अल्मोड़ा, 5 जून 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा में पिछले 24 घंटे में 47 लोगों में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11509 पहुंच गई है। वही 135 लोग कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं।


मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के हवालबाग और आसपास के क्षेत्रों में 6, चौखुटिया विकासखण्ड में 8, धौलादेवी विकासखण्ड में 12, द्वाराहाट विकासखण्ड में 14, ताड़ीखेत विकासखण्ड में 3, लमगड़ा विकासखण्ड में 1 और सल्ट विकासखण्ड में 3 सैंपल कोरोना पॉजिटिव आये है।

Corona update – अल्मोड़ा कोविड अस्पताल में भर्ती महिला ने तोड़ा दम


अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11509 पहुंच चुकी हैं। इनमें से डिस्चार्ज/ माइग्रेट केस की संख्या 10860 है। जिले में एक्टिव केस 514 है। अल्मोड़ा में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 135 लोग दम तोड़ चुके है।

​कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw