खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
अल्मोड़ा। गुरुवार को अल्मोड़ा में नवनियुक नगर व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्थानीय शिखर होटल के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, वर्तमान विधायक अल्मोड़ा बारामंडल मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे नगर व जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के लिए काम करने की बात कही।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज व नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करेगा उसका पार्टी पूरा सम्मान करेगी।