Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा (CO Ranikhet Tilak Ram Verma)का निधन, पुलिस परिवार में शोक

Almora: CO Ranikhet Tilak Ram Verma passes away, police family mourns अल्मोड़ा, 05 दिसंबर 2023— पुलिस विभाग में सीओ रानीखेत पद पर तैनात तिलक राम…


Almora: CO Ranikhet Tilak Ram Verma passes away, police family mourns

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा, 05 दिसंबर 2023— पुलिस विभाग में सीओ रानीखेत पद पर तैनात तिलक राम वर्मा (CO Ranikhet Tilak Ram Verma)का निधन हो गया है।


जानकारी के अनुसार हृदय घात के चलते उनकी मृत्यु हुई। उनके निधन पर पुलिस परिवार में शोक की लहर है।
पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक राम वर्मा(CO Ranikhet Tilak Ram Verma) 1998 को पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे।

उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी। 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत 15अगस्त 2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।

एसएसपी अल्मोड़ा सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने CO Ranikhet Tilak Ram Verma के निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरनीय क्षति करार दिया है।