अल्मोड़ा ब्रेकिंग: कोसी नदी में नहाते समय युवक डूबा, रेस्क्यू के बाद अस्पताल भेजा गया

Almora Breaking: Youth Drowns in Kosi River, Rescued and Sent to Base Hospital अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है।…

Almora Breaking: Youth Drowns in Kosi River, Rescued and Sent to Base Hospital

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 को सूचना मिली कि एक युवक कोसी नदी में डूब गया है।
सूचना मिलते ही थाना सोमेश्वर से एएसआई रमेश टम्टा पुलिस टीम और 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया।
युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र संजय पटेल, निवासी शक्ति नगर, मोहाली, पंजाब, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीष वीडियोग्राफी और एडिटिंग का कार्य करता है और अपने सात साथियों के साथ अल्मोड़ा घूमने आया था।


नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना स्थल महतगांव के पास जेबीबी होटल के नजदीक कोसी नदी का क्षेत्र है।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल बेस अस्पताल अल्मोड़ा रवाना किया गया। हालांकि प्रारंभिक सूचना के अनुसार संभवत: युवक की मृत्यु हो चुकी है।
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें उत्तरा न्यूज से।