अल्मोड़ा ब्रेकिंग- फंदे में झूला सेवानिवृत शिक्षक,मौत

अल्मोड़ा में एक वृद्ध का फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। वृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक था। मामला मंगलवार की रात का है। घटना नगर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा में एक वृद्ध का फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। वृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक था। मामला मंगलवार की रात का है। घटना नगर के बंसल गली के पास की है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।


जानकारी के अनुसार बंसल गली अल्मोड़ा निवासी हरीश सिंह (64) पुत्र जसोद सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। बीते मंगलवार की रात्रि को उन्होंने अपना कमरा बंद कर दिया। परिजनों ने जब कमरे में देखा तो शिक्षक का शव फंदे में लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आज यानि बुधवार को पुलिस पंचमाना भरने के बाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले में कार्रवाही कर रही है।