shishu-mandir

Almora Breaking -भारी बारिश के बाद अलग—अलग घटनाओं में 4 लोग दबे

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा (Almora),19 अक्टूबर 2021

भारी बारिश तबाही के नये—नये मंजर लेकर आ रहा है। यहां भिक्यासैण में मकान में मलबा घुसने से तीन लोग दबे हुए है ,वही अल्मोड़ा के हीराडुंगरी में मकान में मलबा आने से एक बच्ची दब गयी। ग्राम रापड़ थाना भतरोजखान, तहसील भिकियासैंण में आनंद सिंह के मकान में भूस्खलन का मलबा आ गया।

saraswati-bal-vidya-niketan


मकान में मलबा आने से तीन लोग दबने की सूचना आयी हैं। मलबे में आनंद सिंह और उनके दो नाती दबे हुए है जबकि आनंद सिंह की पत्नी को ग्रामीणों ने बचा लिया गया है।


मौके पर चौकी प्रभारी भिक्यासैण ओमप्रकाश नेगी मय फोर्स के व राजस्व विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कार्य कर रही है। लगातार तेज बारिश और लगातार मलबा आने से रेस्क्यू कार्य में बाधा हा रही है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिये रवाना हो गयी है लेकिन रास्ता बंद होने के कारण फंसी हुई हैं। अल्मोड़ा नगर के हीराडुंगरी में एक मकान में एक बच्ची के दबे होने की सूचना भी प्राप्त हो रही है।
मौके पर टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रात्रि में ग्राम रापड़ तहसील भिकियासैण थाना-भतरौजखान में आनंद सिंह पुत्र मदन सिंह  के मकान में भूस्खलन का मलवा आने से मकान टूटने से *आनंद सिंह (उम्र 60-62 वर्ष), उनकी पत्नी उषा (उम्र 55 वर्ष), पोती किरण (उम्र 16 वर्ष) व पोता तनुज (उम्र 12 वर्ष)* मलबे में दब गये। ग्रामीणों के द्वारा रात्रि में उषा पत्नी आनंद सिंह को सकुशल मलबे से बाहर निकाला गया।पुलिस/राजस्व बल द्वारा मौके पर ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कार्य कर आज प्रातः  *किरण व तनुज को मृत अवस्था में* बाहर निकाला गया है। आनंद सिंह अभी मलबे में दबे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है।

अल्‍मोड़ा में हीरा डूंगरी जगह पर एक मकान की दीवार गिर गयी। जिससे एक किशोरी अरूमा सिंह पुत्री त्रिलोक सिंह मलबे में दब गई। पुलिस ने 15 मिनट में रेस्क्यू कर उसे निकाला। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।