shishu-mandir

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: आरतोला में मिला अधेड़ का शव, बीएसएनएल एक्सचेंज में था कार्यरत

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
shav panuwanaula
Screenshot-5

अल्मोड़ा। ​अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ हाइवे में आरतोला के पास एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक बीएसएनएल एक्सचेंज में किसी ठेकेदार के अंतर्गत मजदूरी करता था। राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

new-modern
gyan-vigyan

प्राप्त जानकारी के मुताबि​क सुबह करीब 10 बजे एक दन्या की ओर जा रहे एक वाहन चालक ने आरतोला से ​करीब आधा किमी आगे सड़क से कुछ दूरी पर बर्फ के बीच एक शव पड़ा देखा। सूचना पर आस पास के व्यापारियों व स्थानीय लोगों की मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो पड़ी।

स्थानीय लोगों द्वारा शव की सूचना क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल​ सिंह बिष्ट को दी गई। जिसके बाद गोपाल सिंह व उनके साथ भगरतोला के राजस्व उपनिरीक्षक तनुज जोशी मौके से घटना स्थल पहुंचे। जहां शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान किशन सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम बजगांव, कोसी हवालबाग के रूप में हुई।

इधर पटवारी गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक ​बीएसएनएल एक्सजेंज में किसी ठेकेदार के अंतर्गत मजदूरी करता था। जिस स्थान पर शव मिला है उससे करीब 300 मीटर की दूरी पर मृतक अपने साथियों के साथ किराए के कमरे में रहता था। बुधवार को छुट्टी के बाद किशन सिंह के सभी साथी घर आए हुए थे।

पटवारी गोपाल सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ठंड के चलते अधेड़ की मौत होने प्रतीत हो रहा है। ​उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा भरने के कार्यवाही शुरू की जाएगी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

https://www.youtube.com/watch?v=ZOGe7_pY7AQ&t=5s