shishu-mandir

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: निर्माणाधीन सीढ़िया ढहने से भवन स्वामी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

UTTRA NEWS DESK
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। विकासखंड ताड़ीखेत के एक गांव में भवन की सीढ़िया ढहने से एक ​बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक निर्माणाधीन भवन का स्वामी बताया जा रहा है। जो घटना के दौरान सीढ़ियों के नीचे कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह सीढ़ियों की चपेट में आ गया।

new-modern
gyan-vigyan

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पलढूना निवासी 65 वर्षीय धरम सिंह पुत्र दिवान सिंह का इन दिनों भवन निर्माण कार्य चल रहा था। रोज की भांति बुधवार को मजदूर भवन निर्माण के कार्य में लग गए। दोपहर में धरम सिंह भी भवन की निर्माणाधीन सीढ़ियों की नीचे कार्य कर रहे ​थे इसी दौरान सीढ़िया अचाकन भरभराकर उनके उपर​ गिर गई। आनन—फानन में मजदूरों व आस पास के लोगों ने बमुश्किल उन्हें मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक धरम सिंह की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।