अल्मोड़ा ब्रेकिंग: खाई में गिरी अल्टो, बाल—बाल बचा चालक

अल्मोड़ा। रविवार की देर रात करीब 9 बजे दन्या ध्याड़ी कस्बे से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक अल्टो कार संख्या यूके 05 ए…

अल्मोड़ा। रविवार की देर रात करीब 9 बजे दन्या ध्याड़ी कस्बे से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक अल्टो कार संख्या यूके 05 ए 5459 अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी चालक पुष्कर ​गिरी पुत्र मोहन गिरी उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में चालक के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। आनन—फानन में उपचार के लिए घायल चालक को अल्मोड़ा लाया गया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये। घायल चालक का यहां अस्पताल में उपचार चल रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रिय पाठको….
आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें। Click here to Like our Facebook Page
https://www.facebook.com/www.uttranews/