अल्मोड़ा बार एसोसिएशन चुनाव: गजेंद्र अध्यक्ष कुंदन उपाध्यक्ष और फुलारा महासचिव

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनावों में गजेन्द्र मेहता अध्यक्ष‌ चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन लटवाल ने विजय‌ प्राप्त की। अन्य‌ पदों पर…

25

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनावों में गजेन्द्र मेहता अध्यक्ष‌ चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन लटवाल ने विजय‌ प्राप्त की।


अन्य‌ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कुल 305 अधिवक्ताओं में से 273 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।


अध्यक्ष पद गजेंद्र मेहता को 198 मत प्राप्त हुए और कविंद्र पंत को 71 मत प्राप्त हुए अध्यक्ष पद मेहता ने 127 मतों से जीत‌ हासिल की हालांकि चार मत भी अवैध पाए गए।


उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुंदन सिंह लटवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरीश चंद्र लोहुमी को 30 मतों से पराजित किया, कुंदन लटवाल को 148 मत प्राप्त हुए और हरीश चंद्र लोहुमी को 118 मत प्राप्त हुए साथ मत अवैध पाए गए।


अन्य कार्यकारिणी का भी निर्विरोध चयन हो चुका है। जिसमें सचिव पद पर विनोद फुलारा, महिला उपाध्यक्ष पद पर विभा पाण्डे, कोषाध्यक्ष पद पर रमा शंकर नैलवाल, उपसचिव पद हेतु चन्दन बगडवाल, सह-कोषाध्यक्ष पद हेतु भोला शंकर जोशी, संप्रेक्षक पद पर नवल किशोर जोशी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शंकर कुमार एंव कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु सुनील कुमार, विक्रान्त रामचन्द्र बख्तावर, विवेक तिवारी, अमित बिष्ट एंव नारायण सिंह जीना चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।


चुनाव प्रक्रिया में चुनाव समिति के मुख्य संयोजक एडवोकेट पंकज लटवाल चुनाव समिति सदस्य एडवोकेट अनीता चौधरी, एडवोकेट मनोहर भट्ट, एडवोकेट एजाज अंसारी, एडवोकेट रोहित कार्की और एडवोकेट देवाशीष नेगी उपस्थित थे।