Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: अधिवक्ता अशोक जोशी का निधन,अधिवक्ताओं सहित विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

Almora: Advocate Ashok Joshi passes away अल्मोड़ा: युवा अधिवक्ता अशोक जोशी का निधन हो गया है, उन्होंने हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora: Advocate Ashok Joshi passes away

अल्मोड़ा: युवा अधिवक्ता अशोक जोशी का निधन हो गया है, उन्होंने हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आखिरी सांस ली।

अल्मोड़ा में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हे उपचार के लिए परिजन हल्द्वानी के एक निजि अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा था।


अल्मोड़ा के तमाम अधिवक्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके मित्रों ने अशोक के निधन पर गहरा दुख जताया है।

इधर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पंत ने बताया कि अल्मोड़ा के ढ़ूंगाधारा निवासी अधिवक्ता अशोक जोशी का 48 वर्ष की आयु में आज दोपहर निधन हो गया, बीते शनिवार की सायं अपने आवास में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था जिसके पश्चात उन्हें हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम श्वास ली। वे नामिका अधिवक्ता (APO) भी रहे थे। उनके निधन पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव दीप जोशी, उपसचिव प्रेम आर्या, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट ने शोक व्यक्त किया है व उनके निधन को बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।