अल्मोड़ा: 50 हजार के अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे आपरेशन नया सवेरा के तहत थाना सल्ट पुलिस द्वारा…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे आपरेशन नया सवेरा के तहत थाना सल्ट पुलिस द्वारा एक युवक के कब्जे से 10 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 50 हजार रुपये तक आंकी जा रही है।

थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त ने बताया कि बीते दिवस पुलिस टीम द्वारा पुलिस सहायता केंद्र मरचूला के पास चैकिंग के दौरान दीपक सिंह रावत निवासी ग्राम गाजर, कुलांटेस्वर स्याल्दे के कब्जे से 10.043 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए गांजा की कीमत 50 हजार तक आंकी जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गांजा वह अपने घर ग्राम गाजर से लेकर आया है और इसको बेचने के लिए रामनगर ले जा रहा था।

टीम में एसआई धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल लोकेश कुमार, कैलाश जोशी, दीपक बहुगुणा आदि मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1 Click here to Like our Facebook Page
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1 Click here to Like our Facebook Page