Almora: 18 वर्षीय युवक समेत 3 लोगों ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल भर्ती

अल्मोड़ा। अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले 3 लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसमें एक 18 वर्षीय युवक भी शामिल है। तीनों लोगों का…

63672f7ea9ed6fd1241f25d46a3527d4

अल्मोड़ा। अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले 3 लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसमें एक 18 वर्षीय युवक भी शामिल है। तीनों लोगों का यहां जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हवालबाग विकास खंड निवासी एक 44 वर्षीय व्यक्ति एवं धौलादेवी विकास खंड निवासी एक 51 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके अलावा पिथौरागढ़ निवासी 18 वर्षीय युवक ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। 
 

तीनों लोगों का यहां जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों की हालत में पहले से सुधार है। तीनों ने यह आत्मघाती कदम क्यो उठाया फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।