Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- ग्राम प्रधानों ने हवालबाग ब्लाक कार्यालय में की सांकेतिक तालाबंदी

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक के कुछ गांवों को अल्मोड़ा नगरपालिका में शामिल करने का विरोध तेज होने लगा है। इसी क्रम में आज बुधवार को ग्राम…

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक के कुछ गांवों को अल्मोड़ा नगरपालिका में शामिल करने का विरोध तेज होने लगा है। इसी क्रम में आज बुधवार को ग्राम प्रधानों ने हवालबाग विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस दौरान ग्राम प्रधानों ने सरकार व नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार व नगरपालिका प्रशासन मनमाने तरीके से 25 गांवों को पालिका में शामिल करने का फैसला ले रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि यह निर्णय वापस लिया जाए।

इस दौरान जिला ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह भोजक, राजू बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, हरीश रावत, नवीन बिष्ट, राधा देवी, जसवंत सिंह बिष्ट, हेम भंडारी समेत अन्य कई प्रधान मौजूद थे।