त्योहारों का मौसम आ गया है और अब छुट्टियां भी लगातार होने वाली है। उत्तर प्रदेश में दशहरे के मौके पर स्कूल और कॉलेजों को 30 तारीख से 2 अक्टूबर तक लगातार 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एक और दो अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती की वजह से पूरे देश में अवकाश रहेगा लेकिन कुछ खास जिलों में 30 दिसंबर को भी स्थानीय अवकाश रहेगा।
अक्टूबर का महीना आते त्योहारों की भी धूम हो शुरू हो गई है। इस महीने छुट्टियों की लाइन लगने वाली है सरकारी कैलेंडर के अनुसार एक और 2 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा जिलों में 30 सितंबर को भी छुट्टी रहेगी।
कुछ लाखों में बच्चों शिक्षकों और अभिभावकों को 3 दिन का लंबा ब्रेक मिलने वाला है। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की छुट्टी लिस्ट के मुताबिक, 1 और 2 अक्टूबर को दशहरे का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लेकिन सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में 30 सितंबर को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
दशहरे के मौके पर इन जिलों में एक एक्स्ट्रा छुट्टी का मजा मिलेगा। अगर आप इन जिलों में रहते हैं, तो अपने स्कूल से लोकल अवकाश की पुष्टि जरूर कर लें।
30 सितंबर से शुरू होकर एक और दो अक्टूबर तक दशहरे की छुट्टियां रहेंगे 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से अवकाश रहेगा इस दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे
अक्टूबर का महीना छुट्टियों का खजाना लेकर आ रहा है। पूरे महीने में 8 से ज्यादा सरकारी छुट्टियां और चार रविवार मिलाकर कुल 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे। दशहरे के बाद 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश रहेगा।
इसके अलावा, दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चार दिन का लंबा ब्रेक देगा। वहीं, 27 से 28 अक्टूबर तक छठ पूजा की छुट्टियां होंगी, जो उत्तर भारत, बिहार और झारखंड में खास तौर पर मनाई जाती हैं।
