shishu-mandir

उत्तराखंड सरकार में सारे मंत्री है करोड़पति, इस मंत्री के पास 80 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव कब समाप्त हो चुके हैं। राज्य में नई सरकार का गठन भी हो चुका है, राज्य को पुष्कर सिंह धामी के रूप में 12वां मुख्यमंत्री मिला है और धामी कैबिनेट में 8 मंत्रियों के नाम का ऐलान भी हो गया है और इन मंत्रियों को लेकर अब कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आ रही है, जिसमें एक जानकारी इनकी संपत्ति को लेकर भी है।

new-modern
gyan-vigyan


धामी कैबिनेट में शामिल आठ के 8 मंत्री करोड़पति हैं,सभी की संपत्ति करोड़ों में है और पांच मंत्री तो ऐसे हैं जिनकी संपत्ति खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अधिक है। इसमें सबसे अधिक संपत्ति सतपाल महाराज के पास है।

saraswati-bal-vidya-niketan


जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास कुल तीन करोड़ 34 लाख रुपए की संपत्ति है, तो वही सतपाल महाराज के पास इससे कई गुना अधिक संपत्ति है। सतपाल महाराज इस वक्त 87 करोड 34 लाख की संपत्ति के मालिक हैं, जो उन्हें धामी कैबिनेट का सबसे अमीर मंत्री बनाती है।


वही रेखा आर्या के पास 3 करोड़ 34 लाख रुपए, सौरभ बहुगुणा के पास 7 करोड़ 85 लाख रुपए, रेखा आर्या के पास 25 करोड़ 20 लाख रुपए, गणेश जोशी के पास 9 करोड़ 74 लाख, प्रेमचंद्र अग्रवाल के पास 5 करोड़ 3 लाख रुपए, डॉ धन सिंह रावत के पास 2 करोड़ 67 लाख रुपए, सुबोध उनियाल के पास 1 करोड़ 61 करोड़ रूपये और पहली बार मंत्री बने चंदन राम दास के पास 1 करोड़ 24 लाख रुपए की संपत्ति है।