Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट :: अल्मोड़ा के ध्रुव व पिथौरागढ़ की एंजल पुनेरा की जोड़ी बनी पदकवीर

बीते 8 जुलाई से 15जुलाई तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित योनेक्स आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरो ने शानदार प्रदर्शन…

उत्तराखंड को मिला एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक ,ध्रुव ने जीता एक स्वर्ण और कांस्य पदक तथा आन्या बिष्ट, एंजेल पुनेरा को मिला रजत पदक

बीते 8 जुलाई से 15जुलाई तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित योनेक्स आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


यह जानकारी देते हुए उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बी एस मनकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के पांडेखोला निवासी ध्रुव रावत ने पुरुष डबल्स में अपने जो़डीदार आसाम के सूरज गाला के साथ खेलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले सेमीफाइनल में केरला के अरुण जॉर्ज और संजीत एस की जोड़ी को 22-20,21-15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु के नितिन एच वी और वेंकट हर्षवर्धन आर एन की जोड़ी को 21-12,21-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।


उन्होंने मिक्स डबल्स में भी खेलते हुए सेमीफाइनल तक अपना स्थान बनाया जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश की मनीषा के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता।
इस टूर्नामेंट में ही आन्या बिष्ट (पौड़ी)और एंजल पुनेरा पिथौरागढ़ की जोड़ी ने भी बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में कर्नाटक के शिखा गौतम और अश्विनी भट्ट को 18-21,21-19,24-22 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और फिर फाइनल में उन्हें एक कठिन मुकाबले में तमिलनाडु की श्रेया बाला जी और दीप्ति एस की जोड़ी से 13-21,21-18,21-19 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन एसोशिएशन के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक, अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक सचिव बी एस मनकोटी, कोच डी के सेन, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल सहित बैडमिंटन एसोशिएशन उत्तराखंड, बैडमिंटन एसोशिएशन के समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई है और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।