अजय को मिली राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी के मुख्य कुमांऊ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 अल्मोड़ा, 08 सितंबर 2021- राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी में अल्मोड़ा के अजय बोरा को उत्तराखंड का मुख्य कुमाऊं मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।…

1e80854f81fa7ddc3a5b290fe8e5c43d

 अल्मोड़ा, 08 सितंबर 2021- राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी में अल्मोड़ा के अजय बोरा को उत्तराखंड का मुख्य कुमाऊं मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वह वर्तमान में अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पद के साथ ही कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे।
मुख्य महासचिव शरण राणा ने उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया है और संगठन की नीति के तहत संगठन को मजबूत और एकजुटता के लिए कार्य करने को कहा है।
नियुक्ति मिलने पर अजय बोरा ने प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह रावत सहित सभी संगठन पदाधिकारियों का आभार जताया है।

अजय  को मिली राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी के मुख्य कुमांऊ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी