Ramnagar- सुंदरखाल गांव में फसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

रामनगर। रामनगर में कोसी नदी की बाढ़ के बाद सुंदरखाल गांव में फंसे 25 लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान…

रामनगर। रामनगर में कोसी नदी की बाढ़ के बाद सुंदरखाल गांव में फंसे 25 लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गांव वाले कोसी नदी की दो धाराओं के बीच फंसे हुए थे और प्रशासन द्वारा उनको निकालने की कोशिश जारी थी। इसी बीच स्थानीय प्रशासन ने राज्य सरकार की पहल पर आपदा प्रबंधन विभाग से तालमेल करते हुए वायु सेना का रेस्क्यू हेलीकॉप्टर शाम को रामनगर पहुंचा और उसने नदी तल पर ही लैंड करके गांव वालों को बाहर निकाला।

कोसी नदी के रौद्र रूप देखकर घबराए हुए गांव वालों की जान में जान आई लोगों ने इसके लिए वायु सेना और राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था जो अब धीरे धीरे कम हो रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वही एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि सुंदरखाल में फंसे 25 लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके उनको बाहर निकाला गया है। सभी लोगों को सुंदरखाल के सरकारी स्कूल में ठहराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए सभी लोगों के लिए राहत सामग्री व खाद्य सामग्री उनके लिए भिजवाई जा रही है और प्रशासन की पूरी टीम मदद के लिए लगी हुई है।