यात्रियों की मुसीबत बनी एयर इंडिया, रद्द उड़ानों का आंकड़ा सुनकर चौंक जाएंगे

अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट्स में दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एयरलाइन…

अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट्स में दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एयरलाइन की सात इंटरनेशनल उड़ानें अलग अलग वजहों से रद्द कर दी गईं। इनमें ज्यादातर बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान थे। जो अहमदाबाद हादसे में शामिल फ्लाइट के जैसे ही मॉडल हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े रूट भी इस बार प्रभावित हुए। अहमदाबाद से लंदन और दिल्ली से पेरिस जाने वाली उड़ानें तकनीकी गड़बड़ी के चलते कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा लंदन से अमृतसर और बेंगलुरु से लंदन जाने वाली फ्लाइटें भी नहीं उड़ सकीं। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली जो फ्लाइट हादसे के बाद पहली बार उड़ान भरने वाली थी। उसका टाइम दोपहर एक बजकर दस मिनट का तय था। लेकिन उड़ान से पहले तकनीकी खामी सामने आई और इसे भी रोक दिया गया।

जिस फ्लाइट AI 171 में बड़ा हादसा हुआ था। उसे बंद कर दिया गया है। अब उसका नाम बदलकर AI 159 कर दिया गया है। हादसे में दो सौ सत्तर से ज्यादा लोगों की जान गई थी। जिनमें दो सौ उनतीस मुसाफिर और बारह क्रू मेंबर थे। इसके अलावा जहाज जिस हॉस्टल की इमारत से टकराया। वहां भी कई जानें चली गईं।

दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट की जांच के दौरान भी तकनीकी दिक्कत पाई गई। जिस वजह से उसे रवाना नहीं किया जा सका। वहीं सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली फ्लाइट में भी खराबी आ गई। कोलकाता में जब फ्लाइट लैंड हुई तो इंजीनियरिंग चेक के दौरान इंजन में गड़बड़ी पाई गई। जिसके चलते सुबह करीब सवा पांच बजे यात्रियों को प्लेन से नीचे उतार दिया गया।

एयर इंडिया की उड़ानों में आ रही परेशानी मुसाफिरों को लगातार भारी पड़ रही है। अहमदाबाद हादसे के बाद से तकनीकी जांच और सख्त कर दी गई है। डीजीसीए ने सभी ड्रीमलाइनर विमानों की छह अलग अलग स्टेज पर गहन जांच के निर्देश दिए हैं। इसी वजह से ऑपरेशन्स में बार बार रुकावटें आ रही हैं।

पिछले सालों के आंकड़े देखें तो एयर इंडिया की कई उड़ानें पहले भी तकनीकी खराबी की वजह से रद्द हो चुकी हैं। साल 2022 में 87191 उड़ानों में से 122 को रद्द करना पड़ा था। 2023 में 105999 में से 181 फ्लाइटें तकनीकी वजहों से नहीं उड़ सकीं। 2024 में 110351 में से 107 उड़ानें रद्द हुईं।

इंडिगो की बात करें तो 2024 में 492746 फ्लाइट्स में से 936 को तकनीकी गड़बड़ियों के चलते रद्द करना पड़ा। स्पाइसजेट की 35208 में से 305 और आकाशा एयर की 33204 में से 41 उड़ानें भी इसी वजह से कैंसिल की गईं। फ्लाई बिग, स्टार एयर, जूम और विस्तारा भी इस सूची में शामिल हैं।