Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Ahmedabad New Achievement: देश का सबसे सुरक्षित शहर है अहमदाबाद, क्या आप जानते हैं टॉप 10 की लिस्ट?

देश के तमाम शहरों को पीछे छोड़ते हुए अहमदाबाद में एक उपलब्धि अपने नाम की है। इसमें दिल्ली, मुंबई बेंगलुरु जैसे शहर शामिल न होकर…

देश के तमाम शहरों को पीछे छोड़ते हुए अहमदाबाद में एक उपलब्धि अपने नाम की है। इसमें दिल्ली, मुंबई बेंगलुरु जैसे शहर शामिल न होकर अहमदाबाद को शामिल किया गया है। आपको बता दे देश का सबसे सुरक्षित शहर अहमदाबाद माना गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद को सूचकांक में 68.3 नंबर मिले हैं एशिया में यह शहर 29वें स्थान पर है जबकि इस लिस्ट में जयपुर को 34वां, हैदराबाद को 45वां, मुंबई को 46वां, गुरुग्राम को 54वां और नोएडा को 56वां स्थान मिला है। अहमदाबाद ने देश के कई बड़े महानगरों को पीछे छोड़ दिया है।


अहमदाबाद में यह सफलता आधुनिक तकनीक और नागरिकों के सहयोग से हासिल की। शहर में 25500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी मिले हैं जिसमें से 22000 कैमरे यहां के आम नागरिकों ने लगवाए हैं। जबकि बाकी कैमरे नगर निगम गृह विभाग और निर्भय योजना के तहत है लगे हैं।


पुलिस के पास एक हाई टेक कंट्रोल रूम है, इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। शहर में जो कैमरे लगे हैं उनकी निगरानी पुलिस विभाग के द्वारा 24 घंटे की जाती है। शहर में जितने भी बड़े आयोजन होते हैं उनमें इन्ही कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाती है।


शहर के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने इस खबर के बाद प्रसन्नता व्यक्त की है, उन्होंने पूरे शहर के लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग नागरिकों और पुलिसकर्मियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।