सर्दी के मौसम के बाद इस तरह स्टोर करके रखें अपने गर्म कपड़े, रहेंगे एकदम फ्रेश

बसंत ऋतु आने के बाद से मौसम बदलने लगता है। ठंड धीरे धीरे खत्म होने लगती है। जिसके बाद अब सभी लोग अपने गर्म कपड़ों…

बसंत ऋतु आने के बाद से मौसम बदलने लगता है। ठंड धीरे धीरे खत्म होने लगती है। जिसके बाद अब सभी लोग अपने गर्म कपड़ों को फिर से संभालने लगते हैं। सर्दियों के कपड़ो को गर्मियों के कपड़ो से अधिक देखरेख की आवश्यकता होती है। आप अपने स्वेटर कोट को सही स्थिति में रखेंगे तो आपको वह अगले साल भी उसी हालत में मिलेंगे। तो इस तरह से रखें अपने कपड़ो को सभालकर।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

ऊनी कपड़ों को स्टोर करने से पहले धूप में सुखाएं। जिससे की बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। धूप में कपड़ो को सुखाते समय ध्यान रखें की सूर्य की सीधी किरणों में कपड़ो को ना सुखाए। इससे कपड़ो का रंग उड़ सकता है।

वही कपड़ो को धोकर किसी साफ अलमारी या बैग में रखें। ध्यान रहें कि जहां भी आप कपड़ो को रखें वह जगह एकदम साफ हो। अलमारी में नीम के पत्ते रखकर वहां अखबार बिछा कर रखें इससे कपड़ो को स्टोर करने में नमी नहीं होगी। वही घर के बच्चो और बुजुर्गो के कपड़ो को अलग अलग रखें। जिससे की जब भी आपको जरूरत पड़ेगी तो आप आसानी से कपड़े निकाल सकेंगे।

ध्यान रखें की कपड़े लकड़ी की अलमारी में ना रखें। अलमारी में दीमक लगेगा तो कपड़े खराब हो जाएंगे। वही ऊनी वस्त्रों में प्रेस भी ना लगाए। यदि प्रेस करने की जरूरत पड़ी तो पहले कपड़े के ऊपर दुपट्टा या अखबार बिछा ले। इन तरीकों से कपड़ों को संभाल कर रख सकतें हैं।