shishu-mandir

9 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार अपराधी, यहां से ​किया गिरफ्तार

UTTRA NEWS DESK
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। रानीखेत पुलिस ने आखिरकार 9 सालों से फरार चल रहे मफरूर को दबोच लिया है। दिल्ली से अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी की कार्यवाही की जा रही है।

saraswati-bal-vidya-niketan

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक थाना रानीखेत में पंजीकृत मुअसं-334/1999 धारा- 323/325/506 भादवि में फरार अपराधी गोपाल सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम कसून पोस्ट हवालबाग तहसील अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसआई हरि राम, कांस्टेबल रोशन खेड़ा तथा बलराम सिंह ने बीते 21 दिसंबर को बलजीत नगर नई दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार​ किया है। पुलिस आरोपी की न्यायालय के समक्ष पेशी की कार्यवाही कर रही है।

एसएसआई बसंती आर्या ने बताया कि आरोपी को वर्ष 2011 में न्यायालय ने मफरूर घोषित किया था जिसके बाद यह पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। 9 साल बाद रानीखेत पुलिस को अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….