आफत की बारिश: पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से युवक की मौत, मवेशी लेने गई महिला नाले में बही

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

डेस्क। रूक—रूक हो रही बारिश से लगातार खतरा बढ़ते जा रहा है। प्रदेशभर से कई नुकसान की घटनाएं सामने आनी लगी है। चमोली जिले के सिरो गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ​जहां एक युवक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर काल के मुंह में समा गया। घटना शुक्रवार सुबह आठ बजे की है। रोहित झिंक्वाण पुत्र स्वर्गीय बलदेव सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक पत्थर छिटकर रोहित के सिर से जा टकराया। जिससे वह करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। साथ के ग्रामीण भगत सिंह ने दुर्घटना की सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने लहुलूहान हुए रोहित को खाई से उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राजस्व उप‌निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वही आज सुबह चमोली जिले से एक महिला के नाले में बहने की खबर है। तहसीलदार जोशीमठ चंद्रशेखर ने बताया कि चाई गांव निवासी माहेश्वरी देवी मवेशी लेकर लौट रही थी। इस दौरान उफान मारते नाले में बह गई। एसडीआरएफ समेत अन्य राहत बचाव दल घटनास्थल पहुंच चुका है। जहां महिला की खोजबीन जारी है।