shishu-mandir

अल्मोड़ा के प्रख्यात समाजवादी चिंतक एडवोकेट मदन लाल साह का निधन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

Advocate madan lal sah pass away

Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan
Advocate madan lal sah far away
file photo

अल्मोडा , 23 अक्टुबर 2020- वरिष्ठ समाजवादी नेता एडवोकेट मदन लाल साह का शुक्रवार को निधन हो गया है|
1.30 बजे दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली वह 84 वर्ष के थे| उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा, उनके निधन का समाचार सुन उनके घर लोगों की भीड़ उमड़ गई|

Advocate madan lal sah


एडवोकेट मदन लाल साह 5 दशकों से अधिक समय तक वकालत से जुड़े रहे और आजीवन समाजवादी बिचारो के लिये संघर्ष करते रहे | उनके पिताजी स्वतन्त्रता आन्दोलन मे कई बार जेल गये । जिसकी छाया उनके व्यवहार मे भी झलकता रहा |

IMG 20201023 WA0013

अल्मोड़ा में उन्हे समाजवादी आन्दोलन के अलावा , ट्ष्ट के माध्यम से समाजसेवा की विचारधारा के लिये याद किया जायेगा | मदन लाल साह स्व बिशनी देवी मोहन लाल साह सार्वजनिक दातब्य न्यास के अध्यक्ष, उमेश पूरन ,बिष्णु हीरा सार्वजनिक दातव्य न्यास के संस्थापक सदस्य , गौ सेवा न्यास के संस्थापक संरक्षक रहे ।

IMG 20201023 WA0016
File photo


उनके निधन के बाद गो सेवा ट्रष्ट के कोषाध्यक्ष पूरन चन्द्र तिवारी ,सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ब्यापार संघ अध्यक्ष सुशील साह , जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ,उपपा अध्यक्ष पी सी तिवारी , कर्मचारी नेता चन्द्रमणी भट्ट , यू के डी नेता गिरीश लाल साह , दामाद मनमोहन चौधरी ,गोपाल , गोबिन्द लाल बर्मा , आदि पहुचे तथा अपनी ओर से श्रद्धान्जली प्रदान की| मदन लाल साह की शव यात्र शनिवार 9बजे उनके आवास से प्रस्थान करेगी ।
बार एसोसिएशन द्वारा 2017में उन्हें सम्माननित भी किया था वह आधे शतक वर्षों से भी अधिक वकालत से जुड़े रहे|