Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

आडवाणी को राष्ट्रपति ने घर जाकर ‘ भारत रत्न’ से किया सम्मानित , इस वजह से नहीं पहुंच पाए थे समारोह में

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और जानेमाने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी आज ‘भारत रत्न’ सम्मान से सम्मानित हुए। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके ही…

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और जानेमाने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी आज ‘भारत रत्न’ सम्मान से सम्मानित हुए। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके ही घर पर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। आडवाणी की तबियत ठीक ना होने के चलते वह 30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए अलंकरण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।बता दें कि राष्ट्रपति ने 30 मार्च यानी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था।

जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। चारों शख्सियतों के परिजनों को राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान दिया गया।