shishu-mandir

आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ याद किए  गए देश के “लाल” व राष्ट्रपिता

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वीं एंव देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की 114 वीं जयन्ती के अवसर पर झण्डारोहण किया गया । इस अवसर पर दोनों राष्ट्र भक्तों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्वासुमन अर्पित किये गये।तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एंव पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से महात्मा गाँधी जी की मूर्ति तक पद यात्रा निकाली गयी। इस दॊरान पदयात्रा में गाँधी जी के प्रिय भजनों को गाकर राष्ट्र भक्ति की भावना के लिए लोगों को प्रेरित किया । चॊघानपाटा में गांधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर जोरदार नारों के उदघोष के साथ महात्मा गांधी जी एंव शास्त्री जी को याद किया गया ।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रॊतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, राधा बिष्ट, गीता महरा, किरन साह, गोपा नयाल, भगवती आर्या, पारू उप्रेती, पूनम आर्या, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमकिरण जोशी, दिनेश चन्द्र पन्त, सेवादल मुख्य संगठक नारायण रॊतेला, पूर्व प्रधानाचार्य हेम चन्द्र जोशी, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, सुनील कर्नाटक, प्रमोद पंवार भीमा, विनोद वेष्णव, दीपक कुमार, हिमांशु काण्डपाल, दीपक साह, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, अमित जोशी, अमरनाथ रावत, धीरज गेलाकोटी, संगम पाण्डेय, दिलजोत सिंह, आर्शीवाद गोस्वामी, रितिक नयाल सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

new-modern
gyan-vigyan