shishu-mandir

दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम का निधन

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

मुंबई। गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम का शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे होसांग गोविल ने शनिवार को दी। होसांग ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गैस्ट्रो की दिक्कत थी और हम वहां चेकअप के लिए गए थे। उन्हें शुक्रवार रात को दो बार दिल का दौरा पड़ा।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

मुंबई में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी मां की इच्छा थी उनके अंतिम संस्कार से पहले किसी को भी उनकी मौत की बात न बताई जाए। बाल कलाकार और इसके बाद दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ के मेजबान के रूप में ख्याति अर्जित करने वाली मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।