shishu-mandir

Accident: खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत,3 घायल

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

चम्पावत , 11 अप्रैल 2022- चम्पावत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 में अमोड़ी के पास टनकपुर मार्ग पर एक मैक्स खाई में गिर गई।दर्दनाक हादसे में 3 की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए, एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 03 TA- 3713 खाई में जा गिरी। इस वाहन में 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। तथा तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि एक की हालत सामान्य है।


घटना में मृतकों के नाम

1- केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली।
2- दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा।
3- हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली।

दुर्घटना में घायलों के नाम

1- कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनाई।
2- सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ा बोरा।
3- सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम उम्र 23 वर्ष निवासी व्याला (चालक)
4- ऋषभ पुत्र सूरज कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी लड़ा बोरा (हालत सामान्य)।