देवभूमि (Devbhoomi) में हादसा— कैंटर पर गिरे बोल्डर, 2 की मौत

Accident in Devbhoomi – Boulder falls on a canter, 2 killed पिथौरागढ़। देवभूमि (Devbhoomi) के पिथौरागढ़ जिले में पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहे…

Accident in Devbhoomi – Boulder falls on a canter, 2 killed

पिथौरागढ़। देवभूमि (Devbhoomi) के पिथौरागढ़ जिले में पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहे कैंटर के ऊपर बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत की सूचना है। दोनो चंपावत के रहने वाले है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह भी पढ़े

1 नवंबर से बदल रहे है रसोई गैस सिलिंडर (LPG) पर यह नियम, पढ़े पूरी खबर

हृदयविदारक: सेल्समैन को 5 माह से नहीं मिली थी सैलरी, मांगने पर ठेकेदार ने जिंदा जलाया


Accident in Devbhoomi - Boulder falls on a canter, 2 killed

जानकारी के अनुसार शाम के 6 बजे के आसपास कैंटर नंबर यूके 05 सीए 1713 ​पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रहा था कि अचानक गुरना मंदिर के पास कैंटर के ऊपर भारी बोल्डर आ गिरे जिसमें चंपावत निवासी दो लोगों की मौत हो गई। टनकपुर पिथौरागढ़ आल वैदर रोड पर हादसे के चलते काफी देर हाइवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कैंटर के ऊपर से मलबा हटाकर शवों को मलबे से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान कैंटर चालक नवीन कुमार उम्र 25 वर्ष और हेल्पर सूरज कुमार उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी सिन्याड़ी, जिला चंपावत के रूप में हुई है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें