shishu-mandir

केंद्र सरकार में करीब 9.79 लाख पद हैं रिक्त, आईएएस के 1472 और आईपीएस के 864 पद भी हैं खाली

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि 1 मार्च, 2021 की स्थिति के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों- विभागों में 9,79,327 पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों को सतत प्रक्रिया के रूप में जरूरत के आधार पर भरा जाता है। केंद्र सरकार ने खाली पदों को समय पर भरने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1472, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 864 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के 1057 पद खाली हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि 1 जनवरी, 2022 तक आईएएस अधिकारियों की स्वीकृत संख्या 6,789, आईपीएस अधिकारियों की 4,984 और आईएफएस अधिकारियों की 3,191 थी।