अन्ना हजारे के बयान पर आप पार्टी ने किया तीखा पलटवार कहा,” तब क्यों चुप रहते हैं।”

Smriti Nigam
3 Min Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को उनके कर्मों का फल बताने वाले अन्ना हजारे पर अब आम आदमी पार्टी ने हमला किया है। अरविंद केजरीवाल के गुरु कहे जाने वाले अन्ना हजारे पर आम आदमी पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने शुक्रवार को बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब-जब भ्रष्टाचार के आरोपी भाजपा में शामिल होते हैं तो यह लोग चुप हो जाते हैं और देश को नंबर वन बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाता है और बिना मुद्दे की बातें करने लगते हैं।

new-modern

एएनआई ने दिलीप पांडे से अन्ना हजारे के बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगी थी। इसके जवाब में पांडे ने उन्हें आदरणीय तो बताया लेकिन काफी दुख भी जाहिर किया। उन्होंने इसके बाद इशारों में कई सारे सवाल भी खड़े किए उन्होंने कहा कि,” बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे आदरणीय हैं। दुखद है। कई बार हमारे मन में भी पीड़ा होती है। हिमंत बिस्वा सरमा जिनके खिलाफ भाजपा कैंपेन चलाती है वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं और सीएम बन जाते हैं तो कोई आवाज नहीं उठाता। तकलीफ होती है जब अजित पावर जिनके खिलाफ बीजेपी ने 70-75 हजार करोड़ रुपए के आरोप लगाए और उसके खिलाफ कोई आवाज नहीं निकलती आदरणीय (हजारे) के मुख से। यह जो बर्ताव है वह बहुत पीड़ादायी है, बहुत दुखद है।’

पांडे ने आगे कहा पूरा देश देख रहा है कि भाजपा जिन लोगों के खिलाफ थी वही लोग जब भाजपा में जाकर पाक साफ हो जाते हैं तो यह तमाम लोग पता नहीं कहां चले जाते हैं ?शांत हो जाते हैं और कुछ नहीं बोलते हैं लेकिन देश को सही रास्ते पर तरक्की के रास्ते पर भारत पर नंबर वन बनाने वाले की बात जो व्यक्ति करता है वह गिरफ्तार हो जाता है। कौन क्या कर रहा है। आने वाले चुनाव में देश की जनता जवाब लेगी भाजपा से।’

पिछले दशक के प्रारंभ में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के बैनर तले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की पहचान रहे। अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र में अपने गांव रालेगण सिद्धी में कहा, मुझे बहुत दुख हुआ है कि अरविंद केजरीवाल जैसा आदमी मेरे साथ काम कर रहा था। शराब के बारे में हम लोगों ने आवाज उठाई थी। अब वह शराब नीति बना रहा है। इसका मुझे दुख हुआ। अन्ना ने आगे कहा लेकिन करेगा क्या? सत्ता के सामने कुछ नहीं चलता, आखिर उसको तो गिरफ्तार किया गया। यह उसका काम था जो हुआ है और जो कानूनी तौर पर होगा वह सब सरकार देख लेगी।”