उत्तराखंड सरकार के खिलाफ ‘पोल खोलो’ अभियान शुरू करेगी आम आदमी पार्टी

देहरादून। आम आदमी पार्टी जल्द ही उत्तराखंड सरकार के खिलाफ ‘पोल खोलो’ अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में…

देहरादून। आम आदमी पार्टी जल्द ही उत्तराखंड सरकार के खिलाफ ‘पोल खोलो’ अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक घोटाले आदि चरम पर है लेकिन प्रदेश सरकार कोई आवश्यकता कदम नहीं उठा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बिष्ट ने कहा कि सरकार के कार्यकाल को एक साल पूरा होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाने और विकास में सरकार नाकाम साबित हो रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होना सरकार की कार्यप्रणाली को उजागर करता है। बिष्ट ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।