घास काट रही महिला को तेंदुए ने बना दिया निवाला

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
प्रतीकात्मक फोटो— उत्तरा न्यूज

घास काट रही महिला को तेंदुए ने अपना निवाला बना दिया। घटना नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के ग्राम पिनरों के तोक डोब गांव की है,यहां शाम लगभग 4:30 बजे तेंदुए ने महिला को अपना निवाला बना दिया। महिला उस समय घास काट रही थी। भीमताल ब्लॉक में दो दिन में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।

new-modern


क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम लगभग 4.30 बजे 32 वर्षीय पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र अपने घर के पास ही खेत से चारा काट रही थी। अचानक अचानक तेंदुवां महिला पर झपट गया। इधर महिला के तेदुंए पर हमले से उसके परिजनों ने जब हो हल्ला मचाया तो तेंदुवां महिला को छोड़कर भाग निकला। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी


भीमताल ब्लॉक में दो दिन के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। दो दिन पहले ही ग्राम तेंदुए ने पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

दो दिन के भीतर दो महिलाओं को तेंदुए द्वारा मारे जाने से लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है और तेंदुएं के डर से लोग भय के साये में जीने पर मजबूर है। इधर आज ही शनिवार को को सुबह एक अन्य घटना में धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुदुली में भी एक महिला पर तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया। यह घटना पंचायत दुदुली के बैड़ा गांव में हुई जब घास काट रही महिला उर्मिला देवी पर तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।