गाजियाबाद में ABES कॉलेज के पास हुई दर्दनाक घटना, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, हादसा देखकर कांपे लोग

गाजियाबाद जनपद में एबीईएस (ABES) कॉलेज के पास एक दर्दनाक घटना हो गई। इस हादसे में कार चालक समय दो लोगों की मौके पर ही…

गाजियाबाद जनपद में एबीईएस (ABES) कॉलेज के पास एक दर्दनाक घटना हो गई। इस हादसे में कार चालक समय दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक कुत्ता भी मर गया है।


बताया जा रहा है कि डीएमई पर एक व्यक्ति अपनी वैन का टायर बदल रहा था तभी पीछे से एक सिलेरियो गाड़ी आई जिसने वैन को टक्कर मार दी। वैन में सिलेंडर लगा हुआ था जिसके टक्कर लगते ही वैन में आग लग गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस हादसे में वैन चालक और अन्य सवारी की मौके परी मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नोएडा के एसजेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बताया गया कि यह हादसा एबीईएस कॉलेज के पास डीएमई पर रेलवे ब्रिज के पास हुआ। घायलों के नाम बबीता, सुनीता और शिवकुमार बताए गए हैं। फिलहाल तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


बता दें कि हादसा इतना खौफनाक था कि मंजर देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी।