Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मुंबई से कानपुर आने वाली फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, आधे घंटे तक विमान में फंसे रहे यात्री

कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लैंड करने के बाद…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लैंड करने के बाद करीब आधे घंटे तक यात्रियों को विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। तकनीकी कारणों से विमान का दरवाजा खुलने में देरी हो गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर 2:18 बजे उड़ी थी और करीब 3:58 बजे कानपुर एयरपोर्ट पर उतरी। हालांकि, लैंडिंग के बाद विमान का दरवाजा नहीं खुल पाया। यात्रियों को लगभग तीस मिनट तक विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया।

इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर पंकज पांडेय ने बताया कि विमान के इंजन को कूल डाउन होने में सामान्य से अधिक समय लग गया था, जिसके कारण सुरक्षा के मद्देनजर दरवाजा देर से खोला गया। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया है, जो कभी-कभी आवश्यक हो जाती है।

करीब आधे घंटे बाद जब इंजन पूरी तरह ठंडा हो गया, तब विमान का दरवाजा खोला गया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।