सोसाइटी में खेल रहे बच्चे के सिर पर बालकनी से गिरा गमला, दर्दनाक हादसे में हुई मौत

महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बिल्डिंग की बालकनी से गमला गिरा जो बच्चे के सिर पर जा…

महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बिल्डिंग की बालकनी से गमला गिरा जो बच्चे के सिर पर जा लगा और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पूरे सोसाइटी में हड़कंप मच गया।


पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब बच्चा बिल्डिंग के नीचे खेल रहा था, तभी ऊपर से भारी गमला उसके सिर पर गिर गया। यह हादसा हाईराइज इमारतों में रहने वालों के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें घटना की पूरी जानकारी देखने को मिल रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ बच्चे बिल्डिंग के पास खेल रहे हैं।

इसी दौरान एक बच्चा जो काली शर्ट पहना था बिल्डिंग की बालकनी के ठीक नीचे खड़ा हो जाता है। तभी ऊपर से भारी गमला उसके सिर पर गिर जाता है और बच्चा गिर जाता है। गमले की चोट से बच्चा तुरंत बेहोश होकर गिर गया और आसपास के मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।


यह हादसा उन लोगों के लिए सबक है जो बालकानियों में गमले या भारी समान बिना किसी सुरक्षा के रखते हैं। स्थानीय पुलिस में नागरिकों से अपील की है कि हाईराइज इमारतों में रहने वालों को अपने घर की बालकनियों की नियमित जांच करनी चाहिए ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।


पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और गमले के मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में इसे लापरवाही का मामला माना जा रहा है।