देवरिया में रोडवेज बस और टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर, हुआ भीषण हादसा, 35 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर डिपो के पास रोडवेज बस और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस…

उत्तर प्रदेश के देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर डिपो के पास रोडवेज बस और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 30 से 35 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और घायलों को तुरंत एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


कई लोगों की हालत नाजुक भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ यह टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से देवरिया आ रही रोडवेज बस से टैंकर की टक्कर हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


टैंकर डिपो से बाहर निकल रहा था, इसी बीच बस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई थी।


आपको बता दे की 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के संभल में रोडवेज और निजी बस के आमने-सामने टक्कर हो गई थी और इस हादसे में भी 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बसों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।


हादसा नखासा थाना इलाके के संभल हसनपुर रोड स्थित सिंहपुर के पास हुआ था। एक तरफ से यात्रियों से भरी रोडवेज बस आ रही थी, जबकि सामने से तेज रफ्तार में एक निजी बस भी आ रही थी।


अचानक दोनों बसें आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों को गंभीर चोटें आई थीं।


हंसी की जानकारी मिलने के बाद असमोली के को कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और घायलों को रेस्क्यू करके एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा था।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शनिवार (12 अप्रैल) को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।