Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दिनदहाड़े महिला पर नशेड़ी का कहर, 15 सेकंड में बरसाए 20 थप्पड़, चुपचाप देखते रहे लोग

हापुड़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां गुरुवार दोपहर एक नशे में धुत युवक ने एक महिला के साथ सरेआम बर्बरता…

हापुड़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां गुरुवार दोपहर एक नशे में धुत युवक ने एक महिला के साथ सरेआम बर्बरता की है। ये पूरी वारदात आर्दशनगर मोहल्ले में हुई है और वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जसरूपनगर दस्तोई रोड की रहने वाली महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी अचानक एक युवक जो नशे में था वहां आया और बिना वजह उसे गालियां देने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने बिना कुछ सोचे समझे उस पर हमला कर दिया। एक के बाद एक थप्पड़ और लात घूंसे बरसाने लगा। वह लगातार उसे पीटता रहा और आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह घटना गुरुवार दोपहर की है। महिला को महज 15 सेकंड में 20 से ज्यादा थप्पड़ पड़े। लोग सबकुछ देख रहे थे लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे आरोपी को किसी का डर ही नहीं है। उसकी हिम्मत इसलिए भी बढ़ती गई क्योंकि किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

काफी देर तक महिला अकेले ही उस हमलावर का सामना करती रही। आखिरकार एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और बीच में आकर उस युवक को पीछे धकेला। तभी जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद महिला ने खुद उस पर पलटवार किया। पहले चप्पलों से पीटा फिर जब वो गिरा तो उसे लात घूंसे भी मारे।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग ये सवाल कर रहे हैं कि दिनदहाड़े किसी महिला के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट हो रही थी और कोई उसे बचाने आगे क्यों नहीं आया। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।