20 दिन के अंदर दिल्ली में आएगा एक बहुत बड़ा बदलाव, जानिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या किया दिल्लीवासियों से वादा

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 दिनों में बड़ा बदलाव करने का वादा किया…

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 दिनों में बड़ा बदलाव करने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में युद्ध स्तर पर एक बड़े सफाई अभियान की शुरुआत की जाएगी और 20 दिन के अंदर इसका असर भी दिखेगा।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली में 3 स्तरीय सरकार काम कर रही है। आज दिल्ली में पहली बार एक ही मंच पर एक संयुक्त बैठक बुलाई गई जिसमें दिल्ली के सभी DM, DC, DCP, दिल्ली सरकार के बड़े अधिकारी और नगर निगम के बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।’

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है बीजेपी दिल्ली की नगर निगम में भी आ चुकी है 2022 में नगर निगम चुनाव हारने के बाद भाजपा को अब एमसीडी में बहुमत मिल गया है और मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में यह बदलाव ट्रिपल इंजन की सरकार की वजह से होगा। अगले 20 दिन में जोरो शोरों से सफाई अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी अधिकारियों से बात कर ली है और सभी को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली के हर कोने-कोने और सड़क को अच्छे तरह से साफ किया जाए।

हर अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। कहीं सड़क पर अतिक्रमण मिलता है तो सुरक्षा में लापरवाही दिखे तो डीसीबी की जिम्मेदारी होगी।


मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चत करने को कहा है कि हर जगह लाइट जल रही हो और सीसीटीवी कैमरा एक्टिव रहे। जनता को 20 दिन के अंदर बड़ा बदलाव देखने को मिले यह त्रिस्तरीय सरकार इस पर काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘हर सड़क, फुटपाथ, पार्क, सार्वजनिक स्थल हर जगह से धूल और कचरा साफ किया जाएगा। यहां वहां जो मलबे पड़े हैं उन्हें हटाया जाएगा। नगर निगम के बड़े अधिकारियों से कहा गया है कि वे खुद नजर रखेंगे। कचरा, मलबा, धूल पर सरकार की जीरो टॉलरेंस है।’