हल्द्वानी में गौला नदी में नहाने गये 10 साल के बच्चे की नदी में डूब कर हुई मौत, गोरा पड़ाव में मिला शव

हल्द्वानी रविवार को सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई। बताया जा रहा है यहां एक बच्चा गौला नदी में नहाने गया था। नदी का बहाव…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

हल्द्वानी रविवार को सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई। बताया जा रहा है यहां एक बच्चा गौला नदी में नहाने गया था। नदी का बहाव काफी तेज था जिस वजह से बच्चा नदी में बह गया। बच्चे की उम्र 10 साल बताई जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके बाद बच्चे का शव गोरा पड़ाव में मिला। बताया जा रहा है कि अमरजीत पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा सुबह गौला नदी में नहाने गया था। तभी अचानक वह अपना नियंत्रण खो बैठा और नदी के तेज बहाव में बह गया।

थोड़ी देर बाद वह सभी की आंखों से ओझल हो गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी देर खोजबीन करने के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 5 किलोमीटर गोरापड़ाव में मिला। बच्चों के पिता गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। बेटे के मौत से अब परिवार में कोहराम मच गया है।