Pithoragarh— हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

पिथौरागढ़ सहयोगी, 27 जनवरी 2021गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ Pithoragarh जिला मुख्यालय में विद्यालयी शिक्षा मंत्री…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़ सहयोगी, 27 जनवरी 2021
गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ Pithoragarh
जिला मुख्यालय में विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी की। उन्होंने विकास खण्ड विण कार्यालय परिसर में जिला पंचायत पिथौरागढ़ द्वारा 18.75 लाख की लागत से बनाए गए सरस विपणन केन्द्र का उदघाटन किया।

केवी अल्मोड़ा (KV Almora) में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित


यह प्रदेश का पहला एकमात्र विपणन केन्द्र है, जिसमें शहरी आजीविका मिशन व ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला समूहों की सामूहिक साझेदारी के आधार पर सरस विपणन केन्द्र व फूड मंत्र कैफे को चलाया जाएगा। उदघाटन अवसर पर मंत्री पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के सरस विपणन केन्द्र से स्थानीय उत्पादों को एक बेहतर, सुगम बाजार मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पर प्राप्त होंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विपणन केन्द्र की संचालिका बबीता पुनेठा, अध्यक्ष जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने भी बात रखी। कार्यक्रम में डीएम डॉ विजय कुमार जोगदण्डे, अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल शमशेर सिंह महर, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेन्द्र बोहरा, भाजपा नेता राकेश देवलाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अभिषेख खोलिया आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य ने किया।

Pithoragarh- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन पर किया एबीवीपी ने रक्तदान


दूसरी ओर Pithoragarh
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री अरविंद पाण्डेय ने झंडारोहण कर पुलिस परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। गणतंत्र दिवस पर सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने फहराया।

कार्यक्रमों में विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह, अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल, अपर पुलिस अधीक्षक संचार बी बी तिवारी,अपर पुलिस अधीक्षक विमल आचार्य, पूर्व दर्जा मंत्री महेन्द्र लुंठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी व आम जनता उपस्थित थी।

Pithoragarh- विधायक के कारनामों पर क्यों मौन है भाजपा (BJP) सरकारः आप

इसे भी पढ़े-

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/