Almora- जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

अल्मोड़ा 23 जनवरी 2021 अल्मोड़ा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर कार्यक्रमों के जरिये याद किया गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा…

अल्मोड़ा 23 जनवरी 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर कार्यक्रमों के जरिये याद किया गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा Almora परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्र के युवाओं के प्रेरणास्रोत माने जाते हैं।


आजादी से पूर्व के कालखंड में निराशा का भाव रहा था, लेकिन सुभाष चन्द्र बोस जैसे स्वतंत्रता संग्रामियों ने वैचारिक क्रांति के सहारे देश को एकजुट किया। वो प्रारंभिक जीवन में एकांत में रहे, उससे उनको एक दिशा मिली। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को पढ़ा और उनसे उन्होंने प्रेरणा ली वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए आजाद हिन्द फौज की स्थापना की।

almora me netaji subhash bose ko kia yad


गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस के चरित्र में एक संघठनकर्ता, प्रशासक, राजनयिक के दर्शन होते है। उन्होंने स्वतंत्रता दिलवाने के लिए भारतीय जनमानस को एकत्रित किया गोष्ठी से पूर्व नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया।


इस मौके पर गिरीश मल्होत्रा को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ विपिन चंद्र जोशी, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी, विशेष कार्याधिकारी डॉ. डी.एस. बिष्ट, प्रोफेसर वी डी एस नेगी, डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. भुवन आर्या, डॉ देवेंद्र धामी, आनंद सिंह, प्रकाश भट्ट, डॉ. मनमोहन कनवाल, हरीश बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, डॉ. ललित जोशी, सागर रौतेला, देवेंद्र धामी, जयवीर सिंह नेगी, कैलाश छिमवाल, चंदन सिंह मेर, मनीष तिवारी, विनीत कांडपाल, प्रेम सिंह, पूरन सिंह, गणेश तिवारी, प्रकाश सती, बहादुर सिंह, राजेन्द्र सिंह बगडवाल, नंदन जड़ौत, विभाष मिश्रा, जगमोहन जोशी, हेमा अवस्थी, देवकी आदि शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता सोबन सिंह जीना परिसर के के निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने की।


इधर भाजयुमो ने भी एक कार्यक्रम कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को को उनकी जयंती पर याद किया। कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना परिसर में नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर साफ सफाई भी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, जिला महामंत्री सौरभ वर्मा, मनीष बिष्ट, हरीश बिष्ट, मनीष बिष्ट पुष्कर कनवाल, प्रकाश बिष्ट राकेश सिंह, पंकज बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा Almora इकाई के कार्यकर्ताओं ने आज सोबन सिंह जीना परिसर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर उनकी 125 वी जयंती में माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री राजन चन्द्र जोशी, विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, कमल नेगी, विभाग, देवाशीष धानिक, दीपक उप्रेती, नवीन नैनवाल, वरुण कपकोटी, मनीष कनवाल, सचिन बोरा, अभिनव परिहार, राहुल कनवाल, विक्की पोखरिया, नीरज बिष्ट, शैलेन्द्र पवार, राहुल गड़िया आदि मौजूद रहे।

Almora- लिंक रोड में जल्द ही जाम की समस्या से मिलेगी निजात, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड कैबीनेट(Uttarakhand cabinet)- चौखुटिया में केन्द्रीय विद्यालय के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन पढ़ें पूरी खबर

almora me abvp ne kiya netaji subhash chandra bose ko yaad

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/