Almora Breaking- छत से गिरा युवक, हालत गंभीर

Almora – Young man dropped from roof, condition critical अल्मोड़ा, 16 जनवरी 2021अल्मोड़ा (Almora) नगर के खजांची मोहल्ले में एक युवक घर की छत से…

Almora – Young man dropped from roof, condition critical

अल्मोड़ा, 16 जनवरी 2021
अल्मोड़ा
(Almora) नगर के खजांची मोहल्ले में एक युवक घर की छत से नीचे गिर गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई है। स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा (Almora) में इस शिला में मूर्छित होकर गिर पड़े थे स्वामी विवेकानंद, एक मुस्लिम फकीर ने की थी उनकी मदद

मिली जानकारी के मुताबिक गौरव पवार पुत्र भगवान दास आज सुबह अपने घर के सामने निर्माणाधीन एक भवन में धूप सेकने जा रहा था। छत में चढ़ते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन में गिर पड़ा।

almora 18

युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और कान से काफी खून बह रहा है। आनन-फानन में परिजन व आस पास के लोग घायल को यहां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/