Almora— स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर होगा राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे

Almora— Surendra Singh Jeena ke naam par hoga rajkeey mahavidyalay syalde अल्मोड़ा, 09 जनवरी 2021राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे अल्मोड़ा (Almora) अब जल्द ही स्व. सुरेंद्र सिंह…

Almora— Surendra Singh Jeena ke naam par hoga rajkeey mahavidyalay syalde

अल्मोड़ा, 09 जनवरी 2021
राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे अल्मोड़ा (Almora)
अब जल्द ही स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के नाम से जाना जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।

सल्ट में 5 दिवसीय मरचूला एडवेंचर मीट—2021 के शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार सहकारिता, उच्च शिक्षा डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि सल्ट क्षेत्र स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना की कर्मभूमि रही है, हमें उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करना होगा तभी सही मायने में उन्होंने सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि स्याल्दे महाविद्यालय का नाम जल्द ही दस्व. जीना के नाम पर रखा जायेगा। इसके लिये प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास कर रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Almora- मल्ला महल (malla Mahal) में किये जा रहे निर्माण कार्यो की उच्चस्तरीय जांच की मांग — शनिवार को धरना देगी संघर्ष समिति

वही, पौड़ी विधायक महेश कोलीन ने कहा कि स्व. जीना लोकप्रिय नेता थे। उन्होंंने क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा निर्भीक होकर कार्य किया था। हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिये एकजुट होकर कार्य करना होगा।

अल्मोड़ा में कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) का ड्राइ रन आज

इस दौरान लैंसडाउन विधायक मंहत दलीप सिंह रावत, कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह हयांकी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, स्व. जीना के बडे भाई महेश जीना, उनके सुपुत्र प्रतीक जीना, सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत प्रेमा पाण्डे आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/