Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा— बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) का विधानसभा प्रवास कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर हुई मंत्रणा

Assembly stay program of BJP President Banshidhar Bhagat अल्मोड़ा, 02 जनवरी 2021भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) के विधानसभा प्रवास कार्यक्रम…

Assembly stay program of BJP President Banshidhar Bhagat

अल्मोड़ा, 02 जनवरी 2021
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat)
के विधानसभा प्रवास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में खाासा उत्साह है। बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) के विधानसभाओं के प्रवास कार्यक्रम को लेकर शनिवार यानि आज यहां धार की तूनी स्थित पार्टी कार्यालय में तैयारी बैठक की गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास की तैयारी बैठक को लेकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। बैठक में सल्ट विधानसभा को छोड़कर सभी विधानसभाओं के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

उम्मीद— नया साल (New year) क्या पहाड़ में होगीं बुनियादी सुविधाएं बहाल ?

बीजेपी के जिलाध्यक्ष ​रवि रौतेला द्वारा राजेन्द्र भंडारी व राजेंद्र सिंह बिष्ट को पुष्पगुच्छ व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी भी इस बैठक में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat)
के विधानसभा प्रवास के दौरान स्वागत कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा में रहने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलने का कार्यक्रम है और संगठन को 2022 के चुनाव के लिए कैसे मजबूत हो इसके लिए अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा करेंगे।

bjp

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 70 विधानसभाओं में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) का भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करना संगठन को मजबूती प्रदान करना, नए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

Almora- पालिका कर्मी का ब्रेन स्ट्रोक से निधन

प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी विधानसभाओं की अलग-अलग बैठक ली और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए तथा कार्यक्रम को प्रभावी व भव्य कैसे बनाया जाए इस बात पर विस्तृत चर्चा वार्ता की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल व प्रेम शर्मा ने किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ललित लटवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा, लता बोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, विपिन भट्ट, सुभाष पांडे, नरेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, घनश्याम भट्ट, कैलाश भट्ट, गिरिश सत्यबली, जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद त्रिलोक रावत, विनीत बिष्ट, सुरेन्द्र मेहरा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र शाह, जिला कोषाध्यक्ष तुषारकांत साह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता भट्ट, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, महिला मोर्चा महामंत्री लीला बोरा, अमित शाह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/