Pithoragarh- मोदी सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Pithoragarh- modi sarkar ke khilaf nikala mshal julus पिथौरागढ़ सहयोगी 30 दिसंबर 2020 पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। कृषि कानूनों के विरोध और संसद के शीतकालीन सत्र को…

Pithoragarh- modi sarkar ke khilaf nikala mshal julus

पिथौरागढ़ सहयोगी 30 दिसंबर 2020

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। कृषि कानूनों के विरोध और संसद के शीतकालीन सत्र को रद्द करने के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने बुधवार शाम जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओंं ने सिल्थाम से गांधी चौक तक मशाल जुलूस निकाला।

पिथौरागढ़: स्मैक (Smack) के साथ युवक गिरफ्ता


इस दौरान हुई सभा में ऋषेंद्र ने कहा कि पिछले 1 महीने से किसान आंदोलन पर हैं, लेकिन सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है, जो सीधे-सीधे उनका किसान विरोधी चेहरा दिखाता है। कहा कि किसान शालीनतापूर्वक अपनी मांगें व काले कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, मगर हठधर्मिता और अहंकार में लिपटी सरकार किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में जल्द होगी ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग


युकां नेताओं ने कहा कि इस सरकार का संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करना अपने आप में लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस सरकार के लोग अब जनता की आवाज के साथ-साथ सांसदों की आवाज भी दबाना चाहते हैं। कहा कि लोकतंत्र की इन आवाजों को दबाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश सचिव करन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, जिला महासचिव आनंद धामी, पारस सिंह, शिवम पंत, यश लुंठी, दीपक सौन, अभिषेक कोहली, रजत विश्वकर्मा, नीरज जोशी, अंकुर महर, कमलेश कश्न्याल, विजय सौन शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/