अल्मोड़ा (Almora) में भव्यता से मनायी गई गीता जयन्ती, पढ़ें पूरी खबर

Almora me bhawyta se mnayi gayi jayanti संस्कृत भारती अल्मोडा (Almora) के तत्वाधान में आज जाखन देवी मैं डॉ निर्मल पन्त के आवास पर गीता…

Almora me bhawyta se mnayi gayi jayanti

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

संस्कृत भारती अल्मोडा (Almora) के तत्वाधान में आज जाखन देवी मैं डॉ निर्मल पन्त के आवास पर गीता जयन्ती का आयोजन किया गया जिसमे कार्यकर्ताओं नें श्रीमद् भगवद गीता के प्रथम व एकादश अध्यायों का पाठ किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर अध्यक्ष डॉ निर्मल प्रवाह पन्त, संरक्षक मोती प्रसाद साहू नें वैदिक मन्त्रोच्चार एवं दीप प्रज्जवन के साथ किया उक्त अध्यायों का पाठ करनें के साथ संस्कृत संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अग्रिम कार्यक्रमों की चर्चा की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

(Almora) विभाग संयोजक अर्जुन बिष्ट नें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है, इसे व्यवहार में लानें के लिए संस्कृत सम्भाषण शिविरों का वर्तमान में कोविड 19 के कारण ऑनलाइन शिक्षण कराया जा रहा है,कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक अर्जुन पाण्डेय नें किया उन्होनें कहा कि भारतीय संस्कृति संस्कृत पर ही आश्रित है।

जनपद के सरस्वती शिशु मन्दिर मासी के प्रधानाचार्य गोकुल चन्द्र की अध्यक्षता में गीता जयन्ती का आयोजन किया गया जिसमें गीता के अध्यायों का पाठ करके संस्कृत की महत्ता पर डॉ महेश मासीवाल नें अपनें विचार व्यक्त किये, इसी क्रम में संस्कृत भारती रानीखेत (Almora) में गीता गोष्ठी का आयोजन संतो के सानिध्य में संयोजक कमलेश सती नें अपनें विचार व्यक्त किये।

हल्द्वानी (Haldwani)- अग्नि पीड़ितों के लिए सेंटा क्लाँज बना यह रोटी बैंक

वही जनपद के कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय डोल आश्रम में तथा संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा , श्रीराम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत में भी गीता जयन्ती धूम धाम से मनायी गयी।

इस अवसर पर संस्कृत भारती के पूर्व संघटन मंत्री अनिल ढौडियाल, नगर अध्यक्ष डॉ निर्मल पन्त, अर्जुन बिष्ट, मोती प्रसाद साहू, जनपद संयोजक अर्जुन पाण्डेय, राजेन्द्र पन्त , गोविन्द सिंह बिष्ट, महेश मासीवाल, कमलेश सती , गोकुल चन्द्र, खीमानंद कबडवाल, कृपाल सिंह बिष्ट , हरीश मासीवाल, लीलाधर मासीवाल, राजकमल पाण्डेय, महेशानंद सुयाल, संजय कार्यक्रम संयोजक अर्जुन पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/