अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी ने खोला चुनाव कार्यालय

कई समर्थक रहे मौजूद अल्मोड़ा:- कांग्रेस से बगावत कर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय लड़ रहे त्रिलोचन जोशी ने लिंक रोड में अपना चुनाव…

कई समर्थक रहे मौजूद

IMG 20181026 WA0118

अल्मोड़ा:- कांग्रेस से बगावत कर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय लड़ रहे त्रिलोचन जोशी ने लिंक रोड में अपना चुनाव कार्यालय खोल दिया है| पूर्व सैनिक घनानंद जोशी, सैनिक वीरांगना रुकमणी जोशी, पूर्व सैनिक एसएस बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री केवल सती, सेवानिवृत प्रधानाचार्य हेम चन्द्र जोशी ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया|
प्रत्याशी त्रिलोचन ने कहा कि उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, और नगर की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है| इस मौके पर चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया| जिसमें केवल सती संयोजक बनाए गए जबकि मनोज सनवाल , अमरनाथ रावत, सुनील कर्नाटक, पंकज वर्मा, नमित जोशी, दानिश खान, महेन्द्र रावत, हेम चंद्र जोशी, त्रिभुवन पंत, डा. विनोद पांडे व पूर्व सभासद कमल पंत को शामिल किया गया|
बैठक में हरीश चंद्र जोशी, इंतजार हुसैन, नईम खान, नितिन साह, अमित मलहोत्रा, रोहित शैली,त्रिभुवन पांडे, जगदीश गोस्वामी गौरव पांडे, नीमा कर्नाटक, स्मिता जोशी, हेम रौतेला अतिल पांडे, सतीश लोहनी, कपिल मलहोत्रा, हेमंत पांडे सहित अनेक लोग मौजूद थे|

IMG 20181026 WA0120